जम्मू-कश्मीर के पत्रकार सज्जाद गुल बेल मिलने के एक दिन बाद पीएसए के तहत भेजे गए जेल

पुलिस ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पत्रकार सज्जाद गुल पर जन सुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत केस दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है। इससे एक दिन पहले उन्हें एक कोर्ट ने आपराधिक साज़िश के केस में ज़मानत दी थी। उन्हें मारे गए आतंकी के परिवार का भारत विरोधी नारे लगाने वाला वीडियो डालने के बाद गिरफ्तार किया गया था।