पुंछ (जम्मू-कश्मीर) के सिंधरा इलाके में मंगलवार तड़के सेना और पुलिस ने संयुक्त अभियान के दौरान 4 आतंकियों को मार गिराया। सेना के अधिकारियों के मुताबिक, मारे गए आतंकी संभवतः विदेशी हैं और उनकी पहचान की जा रही है। बकौल सेना, आतंकियों के साथ सोमवार रात को भी मुठभेड़ हुई थी जिसके बाद इलाके में ड्रोन तैनात किए गए थे।