जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों की गोलीबारी में बिहार के 2 मज़दूर हुए घायल

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा ज़िले के रत्नीपोरा में शनिवार को आतंकवादियों ने 2 मज़दूरों पर गोलियां चलाकर उन्हें घायल कर दिया। दोनों मज़दूरों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। कश्मीर पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि दोनों घायलों की पहचान बिहार निवासी शमशाद और फैज़ान कासरी के रूप में हुई है।