जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में लश्कर का आतंकी गिरफ्तार, गोला-बारूद व हथियार बरामद

सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर में पुलवामा ज़िले के निकलूरा इलाके से शुक्रवार को शमीम सोफी नामक लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आतंकी के पास से गोला-बारूद और हथियार समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। वहीं, सुरक्षाबलों ने शोपियां में मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकी को भी मार गिराया।