जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में लश्कर के तीन आतंकवादी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा ज़िले में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े 3 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। आतंकवादियों की पहचान आमिर नज़ीर हज़ार, सुहैल अहमद भट और नासिर हुसैन के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आतंकियों के पास से एक ग्रेनेड और 13 राउंड एके-47 व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।