inshorts

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हिज़बुल का आतंकवादी गिरफ्तार, हथियार व गोला-बारूद बरामद

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया है कि सुरक्षाबलों ने खुफिया सूचना के आधार पर पुलवामा ज़िले के अवंतीपोरा में हिज़बुल मुजाहिद्दीन के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, तलाशी के दौरान आतंकवादी के पास से हथियार और गोला-बारूद समेत अन्य संवेदनशील सामग्री भी बरामद की गई है। वहीं, पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।