जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा व अनंतनाग में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया है। बांदीपोरा के गुंडजहांगीर में मारे गए आतंकी की पहचान इम्तियाज़ अहमद डार के रूप में हुई है जो हाल ही में बांदीपोरा में आम नागरिक की हत्या में शामिल था। वहीं, अनंतनाग में मारे गए आतंकी की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।