जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में ग्रेनेड अटैक में एक पुलिसकर्मी शहीद, 4 जवान हुए घायल

बांदीपोरा (जम्मू-कश्मीर) में शुक्रवार को आतंकवादियों द्वारा पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम पर किए ग्रेनेड हमले में एक पुलिसकर्मी (एसपीओ जुबैद अहमद) शहीद हो गए और 4-जवान घायल हो गए। सभी घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और सर्च ऑपरेशन जारी है।