जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया है कि उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 2 अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के पास से हथियार व गोला बारूद बरामद किए हैं। गौरतलब है कि मुठभेड़ रविवार सुबह शुरू हुई जब आतंकियों ने तलाशी अभियान चला रहे सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।