जम्मू-कश्मीर के राजौरी में 5 जवानों के शहीद होने पर राहुल गांधी व हेमंत सोरेन ने जताया शोक

राजौरी (जम्मू-कश्मीर) में सुरक्षाबलों व आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में 5 जवानों के शहीद होने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक जताया है। राहुल ने कहा, "मुश्किल समय में उनके (जवानों) शोक संतप्त परिवारों को अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।" सोरेन ने कहा कि परमात्मा वीर शहीदों की आत्मा को शांति प्रदान करे।