जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सीआरपीएफ के जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या

राजौरी (जम्मू-कश्मीर) में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। अधिकारियों ने बताया कि जवान एक शिविर में संतरी की ड्यूटी पर था और उसने रात करीब 2:45 बजे अपनी सर्विस राइफल से कथित रूप से गोली मार ली। बकौल अधिकारी, आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है।