जम्मू-कश्मीर के लोगों ने मुझे हैंड ग्रेनेड नहीं बल्कि दिल खोलकर प्यार दिया: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में 'भारत जोड़ो यात्रा' के समापन के मौके पर कहा, "मुझसे प्रशासन ने कहा कि अगर आप पैदल चलेंगे तो आपके ऊपर ग्रेनेड फेंका जाएगा।" उन्होंने आगे कहा, "जम्मू-कश्मीर के लोगों ने मुझे हैंड ग्रेनेड नहीं बल्कि दिल खोलकर प्यार दिया, गले लगे, आंसू और प्यार से मेरा स्वागत किया।"