जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ के दौरान 4 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू-कश्मीर के शोपियां ज़िले के बडगाम इलाके में गुरुवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एक मुठभेड़ के दौरान 4 आतंकवादियों को मार गिराया गया। कश्मीर पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। गौरतलब है कि बुधवार को कुलगाम इलाके में आतंकियों ने गोली मारकर एक नागरिक की हत्या कर दी थी।