जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सेना ने मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी को मार गिराया
शोपियां (जम्मू-कश्मीर) के कापरन इलाके में शुक्रवार सुबह शुरू हुए मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। एडीजीपी कश्मीर ने बताया कि मारा गया आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ था व उसकी पहचान कामरान भाई उर्फ हनीस के रूप में हुई है। बकौल पुलिस, यह आतंकी कुलगाम और शोपियां के इलाकों में सक्रिय था।