जम्मू-कश्मीर के शोपियां में हुई मुठभेड़ में लश्कर के 3 आतंकी ढेर, सर्च अभियान जारी
जम्मू-कश्मीर के शोपियां ज़िले में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकवादियों को ढेर कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने शोपियां के नागबल इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद वहां घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। पुलिस ने आगे बताया कि फिलहाल यह अभियान जारी है।