inshorts

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सुरक्षा बलों ने एनकाउंटर में 3 आतंकवादियों को किया ढेर

अधिकारियों ने बताया है कि श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में बुधवार को मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 3 आतंकवादियों को मार गिराया। बकौल अधिकारी, लाल चौक-एयरपोर्ट रोड पर रामबाग पुल के पास हुई गोलीबारी में आतंकवादी मारे गए। कश्मीर ज़ोन पुलिस ने बताया कि मारे गए आंतकियों की पहचान और वे किस संगठन से जुड़े थे, इसका पता लगाया जा रहा है।