inshorts

जम्मू-कश्मीर के सांबा में बीएसएफ ने 3 तस्करों को मार गिराया, 36 किलो के ड्रग्स बरामद

सांबा (जम्मू-कश्मीर) में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर रविवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने 3 पाकिस्तानी तस्करों को मार गिराया। बीएसएफ के उप-महानिरीक्षक एस.पी.एस. संधू के अनुसार, "6 फरवरी की सुबह बीएसएफ जवानों ने नशीले पदार्थों की तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल किया...मारे गए तस्करों के पास से ड्रग्स के 36 पैकेट (लगभग 36 किलो) बरामद हुए हैं।"