inshorts

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में लश्कर के 3 ओवरग्राउंड वर्कर्स गिरफ्तार, हथियार बरामद

जम्मू-कश्मीर की सोपोर पुलिस ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 3 ओवरग्राउंड वर्कर्स को गिरफ्तार किया है। बकौल रिपोर्ट, पकड़े गए लोगों से 3 हैंड ग्रेनेड, 9 पोस्टर व 12 पाकिस्तानी झंडे मिले हैं। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि वे प्रवासी मज़दूरों, सुरक्षाबलों व नागरिकों पर हमला करने की फिराक में थे।