सोपोर (जम्मू-कश्मीर) में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की संख्या 2 हो गई है। पुलिस के मुताबिक, जैश-ए-मोहम्मद के ये आतंकी कई आतंकी अपराध में शामिल थे और नागरिकों पर हमले की योजना बना रहे थे। बकौल पुलिस, मुठभेड़ में एक नागरिक भी घायल हुआ जिसे श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।