जम्मू-कश्मीर के 2 दिवसीय दौरे पर गए सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे ने मंगलवार को वाइट नाइट कॉर्प्स के अग्रिम इलाकों का दौरा किया और नियंत्रण रेखा पर स्थिति का जायज़ा लिया। भारतीय सेना ने ट्वीट कर बताया है, "सैन्य कमांडरों ने सेना प्रमुख को वर्तमान स्थिति और घुसपैठ विरोधी अभियानों के बारे में जानकारी दी।"