केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के प्रभावशाली समूह जी-20 की बैठक 2023 में होगी। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने इस बैठक के समन्वय के लिए 5 सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। इससे पहले पिछले साल सितंबर में केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को जी-20 के लिए भारत का शेरपा नियुक्त किया गया था।