जम्मू-कश्मीर में 23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह की जयंती पर रहेगा अवकाश, अधिसूचना जारी
महाराजा हरि सिंह की जयंती (23 सितंबर) को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सार्वजनिक अवकाश के रूप में घोषित किया गया है। इस संबंध में सोमवार को जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अधिसूचना जारी की। उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा, "महाराजा हरि सिंह...प्रसिद्ध शिक्षाविद्, समाज सुधारक और आदर्शों के...एक महान व्यक्ति थे। सार्वजनिक अवकाश...उनकी समृद्ध विरासत के लिए एक उपयुक्त श्रद्धांजलि होगी।"