जम्मू-कश्मीर में सोमवार देर रात से लेकर मंगलवार सुबह तक 6 घंटे से भी कम समय में 4 बार भूकंप के झटके महसूस हुए। अधिकारियों के अनुसार, भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। पहला भूकंप रात 2:20 बजे (तीव्रता-3.9), दूसरा 3:21 बजे (तीव्रता-2.6), तीसरा 3:44 बजे (तीव्रता-2.8) और चौथा सुबह 8:03 (तीव्रता-2.9) बजे आया।