जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, पुंछ में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में 2 पुलिसकर्मी और सेना का एक जवान घायल हो गया है। बकौल पुलिस, "ज़िया मुस्तफा नामक आतंकवादी को आतंकी ठिकानों की पहचान के लिए पुंछ के भाटा दुरियां वन क्षेत्र में ले जाया गया था जहां गोलीबारी शुरू हो गई।" गोलीबारी में मुस्तफा भी घायल हुआ है।