inshorts

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने 2 और नागरिकों की गोली मारकर की हत्या, 2 दिन में तीसरी घटना

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा 2 अलग-अलग घटनाओं में 2 प्रवासी नागरिकों की गोली मारकर हत्या करने के एक दिन बाद रविवार को वानपोह (कुलगाम) इलाके में 2 अन्य नागरिकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी। मृतकों की पहचान राजा ऋषिदेव और जोगिंदर ऋषिदेव के रूप में हुई है जो बिहार के रहने वाले थे।