जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने 2 प्रवासी मज़दूरों को मारी गोली, सुरक्षाबलों ने की घेराबंदी

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मंगलवार को आतंकियों ने 2 प्रवासी मज़दूरों को गोली मार दी। पुलिस के मुताबिक, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर है और इलाके की घेराबंदी की गई है। गौरतलब है कि मंगलवार को सेना ने पुंछ में संयुक्त अभियान के दौरान 4 आतंकियों को मार गिराया था।