सेना ने शनिवार को कहा कि पुंछ (जम्मू-कश्मीर) में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान लापता हुए 2 सैनिकों के शव बरामद किए गए हैं। मेंढर में सूबेदार अजय सिंह और नायक हरेंद्र सिंह आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। अब तक इस ऑपरेशन में सेना के कुल 9 जवानों के शहीद होने की पुष्टि हो चुकी है।