जम्मू-कश्मीर में कार के खाई में गिरने से मस्जिद के इमाम व उसके परिवार के 3 लोगों की मौत

उधमपुर (जम्मू-श्रीनगर) में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को एक कार के खाई में गिरने से उसमें सवार एक मस्जिद के इमाम और उसके 3 परिजन की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, कार 700-फीट गहरी खाई में गिरी थी। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि 2 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।