केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को राज्यसभा में बताया कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में किसी भी समाचार मीडिया पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है। बकौल ठाकुर, 2017 के बाद से जम्मू-कश्मीर में अधिकारियों द्वारा मीडियाकर्मियों को परेशान करने की कोई घटना सामने नहीं आई है। ठाकुर टीएमसी सांसद अबीर रंजन बिस्वास के सवाल का जवाब दे रहे थे।