जम्मू-कश्मीर में गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए 2 किमी तक पैदल चली पुलिस

कुलगाम (जम्मू-कश्मीर) में प्रसव पीड़ा से परेशान एक गर्भवती महिला को पुलिस ने बुधवार को अस्पताल पहुंचाया। बकौल पुलिस, रास्ते पर बर्फ जमा हो जाने के कारण महिला का परिवार उसे अस्पताल नहीं ले जा पा रहा था और उसे चिकित्सकीय सहायता की ज़रूरत थी। पुलिसकर्मी 2 किलोमीटर पैदल चलकर महिला तक पहुंचे और फिर उसे अस्पताल पहुंचाया।