जम्मू-कश्मीर में जंगल में बने आतंकियों के ठिकाने से ग्रेनेड लॉन्चर समेत अन्य हथियार बरामद

रामबन (जम्मू-कश्मीर) के खारी इलाके में पुलिस ने आतंकियों द्वारा जंगल में बनाए गए एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बताया कि आतंकियों के ठिकाने से 2 ग्रेनेड, 1 अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (यूबीजीएल), 1 वायरलेस सेट, 2 आईईडी, 1 डेटोनेटर, एके-47 राइफल के 17 कारतूस और 1 खाकी जैकेट समेत कुछ अन्य चीज़ें बरामद की गई हैं।