जम्मू-कश्मीर में टेरर लिंक की जांच के बीच 4 सरकारी कर्मी किए गए बर्खास्त
जम्मू-कश्मीर में टेरर लिंक की जांच के बीच 4-सरकारी कर्मियों को बर्खास्त किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि कर्मियों को अनुच्छेद-311 के तहत बर्खास्त किया गया है जिसके अंतर्गत सरकार बिना जांच के कर्मी को निष्कासित कर सकती है। बकौल अधिकारी, बर्खास्त कर्मियों में आतंकी वित्तपोषण मामले में हिरासत में लिए गए बिट्टा कराटे की पत्नी भी शामिल है।