inshorts

जम्मू-कश्मीर में ड्रोन के ज़रिए कोविड-19 वैक्सीन अस्पताल तक पहुंचाने का ट्रायल सफल

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में शनिवार को सीएसआईआर- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटिग्रेटेड मेडिसिन कॉम्प्लेक्स से जम्मू के मढ़ इलाके में एक सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र तक ड्रोन से कोविड-19 वैक्सीन और दवाएं पहुंचाने का सफल ट्रायल किया गया। गौरतलब है, यह ड्रोन 10 किलोग्राम भार उठाने और 500 मीटर की ऊंचाई तक उड़ने में सक्षम है।