जम्मू-कश्मीर में बाहर से काम करने आए लोगों को निशाना बनाया जा रहा है: नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में बिहार के श्रमिकों की आतंकियों द्वारा हत्या को लेकर उन्होंने उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की है। उन्होंने कहा, साफ तौर पर कुछ लोग उन पर हमला कर रहे हैं जो जम्मू-कश्मीर में बाहर से काम करने गए हैं। बकौल मुख्यमंत्री, "हम लोग इस बात को लेकर सक्रिय हैं।"