अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर के पूंछ में मिलिट्री कैंप में एक जवान संदेहास्पद स्थिति में मृत पाया गया। ड्यूटी के लिए बुलाने पर कोई प्रतिक्रिया न आने के बाद साथी जवानों ने नायक वरिंदर सिंह को उनके बैरक में मृत पाया। उनकी मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।