जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने सोमवार रात प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के 3 आतंकवादियों को
गिरफ्तार किया है। रक्षा प्रवक्ता (श्रीनगर) के मुताबिक, उत्तरी कश्मीर में शांति भंग करने की योजना बना रहे आतंकवादियों के पास से युद्ध संबंधी सामान भी बरामद किया गया है। हाल ही में अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने लश्कर के आतंकी को मार गिराया था।