जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी की यात्रा और हेलीकॉप्टर सेवा दोबारा हुई शुरू

खराब मौसम के चलते स्थगित हुई वैष्णो देवी यात्रा और हेलीकॉप्टर सेवा गुरुवार सुबह को दोबारा शुरू हो गई। बकौल श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, बुधवार को 18,000 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए थे। गौरतलब है, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू-कश्मीर में आज भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई थी।