inshorts

जम्मू-कश्मीर में सड़क से फिसलकर खाई में गिरी मिनी बस, हादसे में 11 छात्र सहित 18 घायल

जम्मू कश्मीर के उधमपुर ज़िले में शनिवार को एक मिनी बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई जिसमें 11 छात्रों सहित 18 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जिसमें कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के वक्त बस बरमीन से उधमपुर की ओर जा रही थी।