गांदरबल (जम्मू-कश्मीर) के बालटाल में रविवार सुबह सीआरपीएफ के जवानों को ले जा रहा वाहन सड़क से फिसलकर सिंध नदी में गिर गया जिसमें कम-से-कम 8 जवान घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के दौरान जवान अमरनाथ गुफा मंदिर की ओर जा रहे थे। घायल जवानों का बालटाल बेस कैंप अस्पताल में इलाज चल रहा है।