जम्मू-कश्मीर में सेना के वाहन के खाई में गिरने से एक जवान की हुई मौत, 4 घायल

राजौरी (जम्मू-कश्मीर) में गुरुवार को सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया जिससे एक जवान की मौत हो गई और 4 अन्य जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि सभी 5 घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां एक जवान को ​मृत घोषित कर दिया गया जबकि अन्य का इलाज जारी है।