जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले को लेकर रोहित शर्मा की पत्नी ने जताया दुख

जम्मू-कश्मीर के रियासी में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने दुख जताया है। रितिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रियासी में हुए हमले के घटनाक्रम के बारे में बताया है। गौरतलब है कि इस हमले में 9 लोगों की मौत हो गई थी।