जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर से भारतीय सेना द्वारा पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकी अली बाबर ने कैमरे के सामने कुबूल किया है कि उसे लश्कर-ए-तैयबा और पाकिस्तानी सेना ने ट्रेनिंग दी थी। अपने कुबूलनामे में 19-वर्षीय आतंकी ने पत्रकारों से कहा कि उसके हैंडलर्स ने उसे सीमा पार कर बारामूला में हथियार पहुंचाने के लिए ₹20,000 दिए थे।