जया किशोरी ने बताया शादी को लेकर क्या है उनका प्लान

कथावाचक जया किशोरी ने कहा है कि उनके माता-पिता शादी को लेकर उनपर दबाव नहीं बनाते हैं। उन्होंने कहा, "मेरे पिता ने कहा कि तुम्हें जब शादी करनी हो तब करना...नहीं करनी हो तो मत करना। जिस चीज़ में खुशी मिले वो करना।" जया किशोरी ने आगे कहा कि वह शादी करेंगी और अच्छे जीवनसाथी के चुनाव के बाद करेंगी।