जय शाह के दखल के बाद प्रतिका रावल को भी मिलेगा विश्व कप विजेता का मेडल
भारतीय महिला ओपनर प्रतिका रावल ने सीएनएन न्यूज़-18 से बातचीत में कन्फर्म किया है कि उन्हें भी महिला वनडे विश्व कप विजेता का मेडल दिया जाएगा। बकौल प्रतिका, आईसीसी अध्यक्ष जय शाह के दखल के बाद उन्हें यह मेडल मिल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान उन्होंने एक सपोर्ट स्टाफ का मेडल पहना था।