जय शाह को भारतीय क्रिकेट और विश्व स्तर पर खेल में योगदान के लिए मिला अवॉर्ड

आईसीसी चेयरमैन जय शाह को एक खेल पत्रिका ने भारतीय क्रिकेट और विश्व स्तर पर खेल में योगदान के लिए स्पेशल रेकग्निशन गेम चेंजर अवॉर्ड से सम्मानित किया है। आईसीसी ने ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद के हाथों अवॉर्ड लेते जय शाह की तस्वीर शेयर की। एक फैन ने कमेंट किया, "वह हकदार हैं।" दूसरे ने लिखा, "उन्होंने क्या योगदान दिया है?"