जय शाह ने भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद कैमरे की तरफ देखकर मारी आंख

आईसीसी चेयरमैन और पूर्व बीसीसीआई सचिव जय शाह ने दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भारत की जीत के बाद कैमरे की ओर देखकर आंख मारी जिसका वीडियो वायरल हो गया है। दरअसल, जीत के बाद जय शाह भारतीय खिलाड़ियों से मिल रहे थे और इस दौरान उनकी यह हरकत कैमरे में कैद हो गई।