inshorts

जय शाह ने रोहित शर्मा को कहा 'हमारा कैप्टन'; उनकी प्रतिक्रिया का वीडियो हुआ वायरल

आईसीसी चेयरमैन और पूर्व बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक कार्यक्रम में पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को 'हमारा कप्तान' कहकर संबोधित किया। जय ने कहा, "उन्हें कप्तान ही कहूंगा क्योंकि उन्होंने हमारे लिए 2 ट्रॉफी (टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी) जीती हैं।" जय की बात सुनकर रोहित शर्माकर हंसने लगे जिसका वीडियो वायरल हो गया है।