जय शाह लगातार दूसरी बार ICC के चेयरमैन चुने गए, निर्विरोध हुआ चयन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) बोर्ड ने बाली में हुई बोर्ड बैठकों के दौरान ICC निदेशकों के प्रस्ताव के बाद जय शाह को लगातार दूसरी बार ICC चेयरमैन नियुक्त किया है। उन्हें निर्विरोध इस पद के लिए दोबारा चुना गया है। शाह ने कहा, "ICC बोर्ड ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उससे मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं।"