जय शाह से ट्रॉफी लेने पहुंचीं हरमनप्रीत ने छुए उनके पैर, टीम के साथ ट्रॉफी को हवा में उछाला

महिला वनडे विश्व कप 2025 जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को विजेता मेडल से सम्मानित किया गया। पोडियम पर आईसीसी चेयरमैन जय शाह से ट्रॉफी लेने पहुंचीं विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर ने उनके पैर छुए। हालांकि, जय शाह ने झुकते हुए उन्हें ऐसा करने से रोका। इसके बाद हरमनप्रीत ने टीम के साथ ट्रॉफी को हवा में भी उछाला।