पेसर जयदेव उनादकट ने रेड बॉल के साथ एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, "डियर रेड बॉल...प्लीज़ मुझे एक और मौका दो...वादा करता हूं कि...मुझ पर तुम्हें गर्व होगा!" 89 प्रथम श्रेणी मैचों में 327-विकेट लेने वाले उनादकट ने 2010 में भारत के लिए एकमात्र टेस्ट खेला था। पत्रकार विक्रांत गुप्ता ने कमेंट किया, "जय...कभी हार मत मानिए।"